Sunday, July 5, 2015

मध्य प्रदेश् का व्यापमं घोटाला


मध्य  प्रदेश् इन दिनो बहुत ही नकारात्मक कारणांे लिये चर्चा में है । यह बहुत ही दुखद है कि मध्य  प्रदेश् जो कि प्राकृति संसाधनों से धनी है एवं भारत का हृदय है परंतु आज वह व्यापमं घोटाले के कारण लगातार चर्चा में है।  इस घोटाले से जुडे लागो की लगातार रहस्यमय होने वाली मौतों ने प्रदेष में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर ही प्रष्न खडा कर दिया है।

  जिस प्रकार एक एक कर इस घोटाले से जुडे लोगों की मृत्यु हो रही है यह किसी भी प्रकार से स्वाभाविक नही दिखता है। इस घोटालें में होने वाली मृत्यु के कारण प्रदेश्  में भय का माहौल खडा हो चुका है । प्रदेश् सरकार इस घोटाले को लेकर गंभीर होती दिखाई नही पडती है। आज रविवार के दिन आज तक के पत्रकार अक्षय एवं डीन अरूण श्र्मा की एक ही दिन होनी वाली मुत्यु तो बडी भयंकर एवं विभत्स प्रतीत होती है।
यह मृत्यु स्वाभाविक या कोई शडयंत्र यह तो पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही पता चलेगा परन्तु इसे पत्रकारों की सुरक्षा के लिये बहुत ही खतरनाक माना जयेगा । यह घटना अब एक समान्य घटना से उठकर, अभिव्यक्ति की आजादी पर आ गयी है ।

व्यापमं घोटाले की निश्पक्ष सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि सत्य सभी के सामने आ सके। सभी पार्टियो को इस घोटाले के राजनीति करण से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा कर वह समाज का अहित करेंगें एवं गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखा कर  स्वयं का स्तर ही निच गिरायेगंे।

Tuesday, May 26, 2015

कंगना रनाउत जी के सत्य की सराहना आवश्यक है

आज मुझे कहने में कोई दुख नही होता है कि फिल्म इडस्टी इतनी गिर गई है कि वह पैसे के लिये इस देश के भविष्य से भी खेल रही है। इसके बडे बडे स्टार ऐसी ऐसी गंदी एवं खराब वस्तुओं का विज्ञापन के ललाईत हो रहें है जो बच्चों की सेहत के लये खराब है। इसकी सूची बहुत लंबी परंतु मै कुछ नाम तो लुंगा ही
1. मैगी का विज्ञापन  अमिताभ जी करते है। जो बहुत ही दुख की बात है। क्योंकि उन्हे यह देश भगवान की तरह पूजता है और वह ऐसी वस्तुओ का प्रचार कर रहें है।
2. शाहरूख खान फेयर एण्ड हेडसम का विज्ञापन करते।
3. महेद्र सिंह धोनी एवं रणवीर कपूर पेपसी का विज्ञापन करते है। क्या उन्हे इस देश ने कुछ नही दिया जो वह धन के लिये किसी हानिकारक वस्तु का विज्ञापन कर रहे है।

और भी ऐसी कई नाम है। उन्हे ऐसा करने से पहले अपने परिवारिक संस्कारों के बारें में सोचना चाहिये। और इस प्रकार की हानिकारक वस्तुओं के प्रचार से बचना चाहिऐ।

आपने फेयरनेश क्रीम का विज्ञापन मना किया  एवं सही संदेश समाज को देने का प्रयत्न किया है। आज कंगना रनाउत जी ने ऐसी वीरता की पेशकश की जो वाकई सराहनीय है। कंगना जी जो आपने किया है वह सच में गर्व करने योग्य है। आपने सिद्ध किया कि फिल्म इडस्टी केवल नाच गाने का स्थान नही है वह देश सेवा के लिये भी सोच सकतें है। आपने हम सदा ही आभारी रहेंगे कि आपने पैसे के लिये अपने आत्मा को बेचा नही है।

जो लेाग कहतें है कि आपसे अंग्रेजी नही बनती है उन्हे तो चुल्लु भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिऐ कि इतनी सारी देशी भाषा उपलब्ध होने पर भी अंग्रेजी भाषा का सहारा लेना पडता है। कंगना जी आपको गर्व होना चाहिऐ कि आप अंग्रेजी भाषा के उन चाटुकारों से बहुत ही उपर है जो जिंदगी भर हिंदी की खातें है और उन्हे हिन्दी बालने पर शर्म महसूस होती है ।

मै आपका बहुत बडा फैन तो नही हूॅ परंतु निश्चित ही आपके सत्य बोलने से बहुत ही प्रभावित हूॅ। मै ईश्वर से कामना कंरूगा कि आपका भविष्य उज्जवल हो ।